फिरोज़ाबाद: गांव जाजूमई पुल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दांपत्य को रौंदा, पति की मौत, पत्नी घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजूमई पुल के पास तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार दाम्पति को रोदता हुआ मोके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार प्रवीण नामक शक्स की मौत हुयी है जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।