फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांति नगर में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सरकारी ट्रामा सेंटर में मृत घोषित, विषाक्त सेवन की चर्चा
थाना रसूलपुर क्षेत्र शांति नगर में निवासी 38 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र छोटेलाल की संदिग्ध मौत सोते समय हो गई। परिजनों ने उसे जगाया फिर नहीं उठा। मुंह के पास कुछ काले काले निशान थे, परिजन जीवित होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर में लेकर गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। घटना को लेकर जानकारी मृतक के मामा ने दी।