मोदीनगर: मोदीनगर में पत्नी से मारपीट के बाद घर से निकले पति का ससुराल वालों ने किया अपहरण, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोदीनगर में सचिन नाम के एक युवक का शनिवार को अपहरण हो गया। पीड़ित परिजनों की ओर से थाने में मिली तहरीर पर हुई जांच में सामने आया कि शनिवार सुबह सचिन की उसकी पत्नी के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद पत्नी के परिजनों ने सचिन का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि सचिन की पत्नी के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा सचिन को वापस लाकर मोदीनगर छोड़ दिया गया।