मोदीनगर: जीपीएम पब्लिक स्कूल मोदीनगर ने 12वीं की छात्रा का रोका प्रवेश पत्र, स्कूल प्रबंधन पर जातिसूचक शब्द बोलने का लगा आरोप
शनिवार को मोदीनगर के जीपीएम पब्लिक स्कूल द्वारा 12वीं कक्षा की छात्रा का प्रवेश पत्र रोकने का मामला सामने आया है। जिस कारण छात्रा 12वीं कक्षा की परीक्षा देने से वंचित रह गई। आरोप है कि जब इसकी शिकायत लेकर छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे तो उन्हें स्कूल प्रबंधन द्वारा जातिसूचक शब्द बोलकर भगा दिया गया। वहीं अब छात्रा के परिजनों ने DM से शिकायत की है।