लखीसराय: बड़हिया के डॉ की आकस्मिक मौत पर डॉ व स्वास्थ्य कर्मियों ने सदर अस्पताल में रखा 2 मिनट का मौन ,आत्मा की शांति कीप्रार्थना
सदर अस्पताल में पदस्थापित सभी चिकित्सा अधिकारियों ने एक डॉक्टर के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा और उनके आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। इस संदर्भ में डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया की मोकामा निवासी डॉ रंजीत कुमार बड़हिया रेफर अस्पताल में पदस्थापित थे। जिनका निधन पटना में इलाज के दौरान हो गया।