नीमच नगर: नीमच के ग्वालटोली में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया, राधा कृष्ण मंदिर से भव्य चल समारोह निकला
नीमच में ग्वाला समाज के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। श्री चंद्रवंशी ग्वाल गवली समाज ग्वालटोली द्वारा शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब राधा कृष्ण मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर आकर सम्पन्न हुआ। बैंड-बाजों की धुन और डीजे पर गूंजते कृष्ण भजनों पर महिलाएं व