समस्तीपुर: बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती सह विजयोत्सव समारोह को लेकर हुई बैठक
समस्तीपुर में बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती सह विजयोत्सव समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर आज शहर के काशीपुर स्थित आदर्श विद्या निकेतन स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर सत्येन कुमार ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया