कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत साढ़ थाना क्षेत्र के बरी गांव में घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते एक बड़े क्षेत्र में आग फैलने लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया।