उनियारा: गुमानगंज गांव की सड़क की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं टावर पर चढ़ गए
Uniara, Tonk | Nov 4, 2025 श्योराजपुरा पंचायत के टावर पर चढकर गुमानगंज गांव के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमानगंज गांव की सड़क का निर्माण नहीं होने से छात्राओं को परेशानी के चलते टावर पर चढ गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बनेठा थानाधिकारी भागीरथ सिंह ने समझाइश कर छात्र-छात्राओं को टावर से नीचे उतारा।