कटिहार: मुफ्फसिल पुलिस ने मनिया से 195 लीटर अवैध शराब के साथ 2 को पकड़ा, ऑटो ज़ब्त कर भेजा जेल, जाँच शुरू
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने 195.960 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ मनिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । यह मामला शाम चार बजे का है । पुलिस ने इस मामले में दो ऑटो भी जप्त किया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया हैं और मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।