कटिहार: तीनपनिया पुल के पास साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त, इलाज जारी
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे एक घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। जो दुर्घटना में घायल हुए थे। घटना के बारे में घायल रॉकी कुमार ने बताया कि उनका घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पड़ता है और वह साइकिल से काम करने के लिए गए थे और वापस लौटते समय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर पड़े। जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें लगी है।