कटिहार: कोलासी में मक्का व्यवसायी से लूट का खुलासा, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
बुधवार की शाम 6:30 बजे पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर लूट कांड मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 28 मई को व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार से दो अज्ञात लोगों ने हथियार दिखाकर 6 लाख ₹10000 लूट लिए थे। लूट कांड मामले का कटिहार पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। व्यवसायी में ही लूट कांड की साजिश रची थी।