सरैयाहाट/थाना क्षेत्र के झारखंड मोड़ के समीप विगत 10 दिसंबर को पैदल चल रहे राहगीर मंडलडीह निवासी राजेश यादव को एक बाइक सवार टक्कर मारकर गंभीर रूप से धायल कर दिया था। जिसके के बाद धायल युवक दुर्गापुर अस्पताल में इलाजरत था जहां बीते दिन युवक की मौत हो गई।इस मामले में युवक के परिजन रविवार 2,00 पीएम को सरैयाहाट थाना में बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।