मुरहू: रामनवमी को लेकर मुरहू में सफाई का काम तेजी से चल रहा है
Murhu, Khunti | Apr 5, 2025 रामनवमी के पावन अवसर पर मुरहू में तैयारियां जोरों पर हैं। खासकर साफ-सफाई को लेकर स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत पूरी तरह से सक्रिय है। मुरहू पंचायत की मुखिया ज्योति ढ़ोढ़राय स्वयं साफ-सफाई अभियान की निगरानी कर रही हैं और रामनवमी शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों की विशेष सफाई कराई जा रही है।रामनवमी पर प्रतिवर्ष मुरहू में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।