धनौरा: गजरौला हाईवे पर दबंग युवकों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल
सरेराह गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। वीडियो मे लाठधारी आधा दर्जन दबंग नेशनल हाईवे पर खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए नजर आए। दबंगों मे ना पुलिस का खौफ, ना कार्रवाई का डर। दरअसल ये तस्वीरे अमरोहा जिले के गजरौला कोतवाली इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-लखनऊ की है। जहां का एक वीडियो सामने आया है जो पुलिस की सुरक्षा और दबंगों मे खाकी के खौफ की हक है।