धनौरा: बछरायूं क्षेत्र में बाइक से खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास में बछरायूं थाना क्षेत्र में बाइक से खतरनाक स्टंट करते युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र के गांव लब्मिया का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से युवक बाइक के ऊपर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। यदि बाइक फिसल जाए तो एक बड़ी घटना हो सकती है।