सिंघिया: डीहुली पटपरा के बॉर्डर पर अवस्थित किराना दुकान से चोरों ने चुरा लिया करीब 2 लाख के समान
ठंड के मौसम में चोरों का आतंक बढ़ जाता है। कुंदन कुमार नामक किराना कारोबारी के दुकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। करीब दो लाख के सामान चुरा लिए गए ।इस घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।