सिंघिया: 10 दिन पहले बेंगलुरु से अपने घर के लिए चला था रोसरा अनुमंडल क्षेत्र के महुली का युवक नहीं पहुंचा घर,दहशत में परिजन
रोसरा अनुमंडल क्षेत्र के महुली का एक युवक 10 दिन पहले बेंगलुरु से अपने घर को लिए चला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा ।काफी खोजबीन के बाद घर वाले कोई सुराग नहीं पा सके ।घरवाले काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। लगातार उसकी खोजबीन जारी है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चला है। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है