आरा: बघाकोल तेतरिया में विवाहित महिला की पीटकर हत्या, ननद और नंदोई पर लगा हत्या का आरोप
Arrah, Bhojpur | Oct 10, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघाकोल तेतरिया गांव में विवाहित महिला की पीटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद ससुराल पक्ष फरार बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश पांडेय की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।