पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नजीबाबाद क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार महावीर सिंह निवासी भागूवाला का बीमारी के चलते लगभग 61 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया था। शुक्रवार 30 जनवरी दोपहर 2:00 बजे पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में शोक सभा की गई, जिसमें सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रक्खा।