घास लाने निकला व्यक्ति लापता गाँव बाला, डाकघर डाहड़ निवासी कश्मीर सिंह घर से घास लाने निकले थे, लेकिन उसके बाद से लापता हैं। परिजनों ने उन्हें कई जगह खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना तलाई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।