झंडूता: पपलोआ के पास मल्होट रोड पर ढांग से गिरे पत्थर, मार्ग हुआ बंद
पपलोआ के पास मल्होट रोड पर ढांग से गिरे पत्थर, मार्ग बंद झंडूता उपमंडल के बुहाड़ से मल्होट की ओर जाने वाले मार्ग पर पपलोआ के समीप अचानक ढांग से भारी पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार शाम की है, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। विभागीय टीम द्वारा शाम तक मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे थे।