झंडूता: झंडूता के MLA JR कटवाल ने कहा, झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा
झंडूता के MLA JR कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। रविवार को मलांगण, घंडीर, बल्हसीणा व पपलोआ पंचायतों से इस समस्या को लेकर भाजपा के झंडूता कार्यालय पहंुचे ग्रामीणों से बातचीत में जीतराम कटवाल ने कहा कि इसके समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।