मंडीदीप। शहर का एकमात्र रेलवे स्टेशन रोड ब्रिज, जो कभी लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था, अब हादसों का कारण बनता जा रहा है। ब्रिज की जर्जर हालत और बाहर निकले दो-दो फीट लंबे सरिए राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। रोजाना करीब 10 हजार से अधिक लोग इस ब्रिज से गुजरते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा की सुध लेने वाला कोई नहीं है।