कैथल: कलायत के सजुमा रोड पर मोर चढ़ाई तालाब के पास 37 वर्षीय युवक का मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
कलायत में मंगलवार को 37 वर्षीय युवक का शव मोर चढ़ाई तालाब के पास झाड़ियां में मिला। मृतक की पहचान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी सत्तों के रूप में हुई। मृतक के भाई संजय ने इस घटना के लिए नशा बेचने वालों को जिम्मेवार ठहराया। इनका आरोप था कि नशा बेचने का काम कलायत में चल रहा है।नशे की ओवरडोज ने उसके भाई की जान ली।जबकि जो युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं।