मुज़फ्फरनगर: बालाजी धाम पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यात्रा न निकालने को लेकर जमकर किया हंगामा, मौजिज लोगों ने मामले को कराया शांत
नई मंडी क्षेत्र स्थित बालाजी धाम पर देर रात मंदिर कमेटी के द्वारा शोभायात्रा न निकालने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बालाजी धाम पहुंचकर हंगामा किया। सूचना के बाद शहर के समाजसेवी व मौजिज लोग मौके पर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं से शोभायात्रा को धूमधाम से निकालने की बात कहकर विवाद को शांत कराया गया।