दमोह: मानस भवन के सामने होली पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने मनाया होली का पर्व, ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरके आए नजर
Damoh, Damoh | Mar 25, 2024 दमोह शहर के मानस भवन में इन दिनों होली के पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर पुलिस विभाग की विशेष टुकड़ियां रुकी हुई है। वहीं आज मानस भवन के सामने ढोल नगाड़ों की धुन पर होली का लुत्फ उठा रहे लोगों के सामने यह पुलिस कर्मी भी खुद को रोक नहीं सके और स्थानीय लोगों के साथ ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए नजर आए।