दमोह: भाजपा कार्यालय में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
Damoh, Damoh | Mar 25, 2024 दमोह भाजपा कार्यालय में आज होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। और डीजे की धुन पर थिरकते हुए होली का आनंद उठाया। वहीं इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, राहुल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।