दमोह: बड़े बाबा के रंग में रंगने जुड़ा भक्तों का सैलाब, हजारों भक्तों ने कुंडलपुर पहुंचकर किया बड़े बाबा का अभिषेक
Damoh, Damoh | Mar 25, 2024 दमोह जिले के प्रसिद्ध जैनतीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में होली के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक करने देश के विभिन्न अंचलों से हजारों भक्त कुंडलपुर पहुंचे। जिन्होने होली के रंग में रंगकर जलाभिषेक करते हुए होली के पर्व को मनाया।