घुमारवीं: स्वस्थ नारी से ही सशक्त बनेगा परिवार एवं समाज: मंत्री राजेश धर्माणी बोले घुमारवीं में
मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मां के स्वास्थ्य से ही बच्चे व परिवार का स्वास्थ्य जुड़ा होता है। परिवार स्वस्थ होगा तभी एक सशक्त एवं सुदृढ़ समाज का निर्माण संभव है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं के सिविल अस्पताल परिसर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार‘ अभियान के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। यह अभियान आगामी 2 अक्तूबर तक चलेगा।