एत्मादपुर: नारायच सुमित नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
Etmadpur, Agra | Jul 14, 2025 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत नारायच सुमित नगर में नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी, इसी दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, लोगों के द्वारा नालियों पर बनाए गए रैंप को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा था, भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, स्थिति को बिगड़ा हुआ देख नगर निगम की टीम ने पुलिस को बुलाया तब जाकर कार्रवाई शुरू हुई।