मामला पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मडमड़ा रोड का है। जहाँ रात 08 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति स्वयं की बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको खून लतपथ हालत में इलाज के लिए डायल 112 कि टीम ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।