युवा नेतृत्व विकास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित वाराणसी।सेवापुरी विकास खंड के गोसाईपुर पंचायत भवन में शुक्रवार दोपहर 12 बजे DNT समुदाय के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायती राज प्रणाली की जानकारी देना और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना था।