देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया। काफिले के एयरपोर्ट से बाहर आते समय गाड़ी में बैठने के दौरान एक जवान गिर गया। वहीं जयपुर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए।