रामपुर: मंगलवार को महिला की जलाकर हत्या के मामले में रामपुर न्यायालय ने दो महिलाओं सहित तीन को सुनाई उम्र कैद की सज़ा
Rampur, Rampur | Feb 11, 2025 मंगलवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम पंजाब नगर में 12 मार्च 2023 को रज़िया बी को रंजिशन गाड़ी का पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में देवरानी जेठानी और देवर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में इलाज के दौरान रज़िया बी की मौत हो गई थी। रामपुर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है।