गोड्डा: डुमरिया गांव में मिट्टी के घरों में बसी आदिवासी संस्कृति, आधुनिकता के बावजूद कायम है परंपरा
Godda, Godda | Oct 12, 2025 गोड्डा: डुमरिया गांव में लगभग 80 घर मिट्टी से बने हैं, जो गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में गर्मी बनाए रखते हैं। दीवारें मोटी मिट्टी और गारे से, छत पर दोहरी परत से बनाई जाती हैं।आदिवासी परंपरा के अनुसार दरवाजे छोटे होते हैं, प्रवेश करते समय झुकना आदर का प्रतीक है। खिड़कियां और वेंटिलेटर ठंडी हवा अंदर और गर्म हवा बाहर आने के लिए बनाए जाते हैं।