अनगड़ा: झामुमो कार्यकर्ताओं ने मातकमडीह में निकाला न्याय मार्च
Angara, Ranchi | Mar 1, 2024 झामुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टाटी के मातकमडीह सरना में हेमंत सोरेन के रिहाई के लिए प्रार्थना व पूजा किया। पूजा के बाद सिंगारी बाजार तक न्याय मार्च निकाला। न्याय मार्च में आसपास के गांव से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेतृत्व सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया कर रहे थे। कार्यकर्ता जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा का नारा लगा रहे थे।