टोंक: कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल किया, जयपुर में मौत
कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बुधवार को बताया कि काली पलटन बछेरो का घेर निवासी सोनू उर्फ सोहेल पुत्र अमजद पर दो युवकों ने आपसी रंजिश के चलते मंगलवार की रात को चाकू मार कर घायल कर दिया था ।जिसे सआदत अस्पताल ले जाया गया गंभीर हालत के चलते जयपुर रैफर किया गया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।