ताजपुर: ताजपुर बीआरसी पर रसोईया संघ ने 13 सूत्री मांगो को लेकर किया प्रदर्शन दी गई पूरी जानकारी
ताजपुर बीआरसी पर रसोईया संघ ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ।इस मामले को लेकर रसोईया संघ के सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सूत्री मांगों को लेकर बीआरसी भवन पर रसोईया संघ के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। बताया गया है कि इसके बावजूद भी अगर सरकार उनकी मांग को नहीं मानती है, तो उनके द्वारा आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा ।