नावानगर: नावानगर प्रखंड के कृषि कार्यालय में किसान गोष्ठी का आयोजन, रोग और रोकथाम पर हुआ विचार
नावानगर प्रखंड के कृषि कार्यालय परिसर में गुरुवार की दोपहर 1 बजे विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि विभाग के कर्मियों तथा पंचायतों से आए किसानों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी का संचालन कृषि समन्वयक शंकर दयाल यादव ने किया।