इटावा: GIC मैदान पर पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन टीम ने आपात स्थिति से निपटने के लिए किया अभ्यास, शुक्रवार शाम होगा ब्लैक आउट
Etawah, Etawah | Jan 22, 2026 युद्ध के हालात से निपटने के लिए प्रदेश भर में आज यानि शुक्रवार शाम 6 बजे आपात स्थिति यानि ब्लैक आउट किया जायेगा। यह ब्लैक आउट शाम छह बजे किया जाएगा। जो कि 15 मिनट का होगा। गुरुवार शाम 5 बजे राजकीय इंटर कालेज परिसर में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एक माकड्रिल की गई। इसमें सैनिक कल्याण बोर्ड, एनसीसी, भूतपूर्व सैनिक संगठन, दमकल विभाग और मेडिकल के लोग शामिल हुए।