अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा (एआईकेएमएस) ने बालू खनन में मशीनों के इस्तेमाल को लेकर अपने तेवर सख्त कर दिए हैं। यमुना तराई क्षेत्र के मजदूर झंडा-बैनर लेकर जिला मुख्यालय मंझनपुर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।