मुरादाबाद: रामनगर मजरा निवासी परिवार ने ग्राम प्रधान पर लगाया जमीन कबजाने के प्रयास और पेड़ उखड़ने का आरोप
कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर मजरा निवासी एक परिवार ने सिविल लाइन स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र डीआईजी कार्यालय में दर्ज कराया है। शिकायती पत्र में आरोप है कि ग्राम प्रधान जगत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार की जमीन कबजाने का प्रयास किया। और वहां पर लगे पेड़ों को भी जेसीबी मशीन द्वारा उखाड़ दिया गया