मुरादाबाद: जीरो प्वाइंट के पास भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टावर खोलते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए 8 कामगार, एक की मौत व 7 घायल
जीरो प्वाइंट के पास कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के विश्राम के लिए बनाए गए अस्थाई कैम्प में पंडाल और टावर खोलते समय ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन से अचानक करंट उतर आया, जिसमें आठ मजदूर बुरी तरह झुलस गए। मजदूरों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर नरेश तुरी पुत्र केटकतूरी (40) की मौत हो गई है।