हाथरस: प्रेमरघु हॉस्पिटल में गुरुनानक देव जयंती के अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया
जनपद हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र की प्रेमरघु हॉस्पिटल में गुरु नानक देव जयंती के प्रकाश पर्व के अवसर पर हाथरस शहर की कार्यदायी संस्था निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा गुरु नानक देव के छवि चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।