जैसलमेर में भारतीय सेना की बोगरा ब्रिगेड के गनर्स ने “थंडर विद प्रिसीजन” प्रशिक्षण अभियान के तहत अपनी युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया। रेतीले मैदानों में हुए इस अभ्यास में गहन फील्ड फायरिंग और टैक्टिक्स-टेक्नीक्स-प्रोसीजर्स (TTPs) पर विशेष ध्यान दिया गया।