बावड़ी क्षेत्र में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी जीएसएस बावड़ी से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन नई 33 केवी लाइन के कार्य के चलते प्रस्तावित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्य के दौरान लाइन पर सुरक्षा कारणों से बिजली बंद रखना आवश्यक है।