अमरोहा: गांव करनपुर सकतपुर में बन रही तहसील का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए निर्देश
Amroha, Amroha | May 5, 2025 आज सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे अमरोहा जिला अधिकारी निधि गुप्ता ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव करनपुर सकतपुर में तहसील बनाई जा रही है उसका कार्य पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि समय रहते सभी तैयारियां जल्दी पूर्ण कर ले जाए।