पश्चिम शरीरा थाने पर 13 मार्च को एक व्यक्ति ने सूचना दी गयी कि मेरी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी मोनू यादव द्वारा जबरन गलत काम किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पश्चिम शरीरा में तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में पश्चिम शरीरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।