मोतिहारी: छतौनी डायल 112 टीम ने घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया
छतौनी डायल 112 के द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल होने के उपरांत परिजनों के द्वारा डायल 112 को सूचित किया गया। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 मिनट के अंदर घायल महिला को डायल 112 टीम ने मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां समय से घायल महिला का इलाज हो सका। जानकारी गुरुवार को 11:22 पर दी गई।